इतिहास में 26 फरवरी की प्रमुख घटनाएं
26 Feb Major Event in History
320- चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक
बनाया गया।
1857- पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों
के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह।
1858- असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने
के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ काे फांसी दी गई।
1863- अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने
अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
1966- स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामाेदर सावरकर
का निधन।
1925- तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू।
1936- जापान में सेना ने तख्तापलट किया।
1972- राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने वर्धा के
निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
1975- देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया
गया।
2001- आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान
के बामियान में भगवान बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
2003- सेंट्रल लंदन में सभी तरह के वाहनों के
प्रवेश पर कंजेशन चार्ज लगाने की योजना शुरू की गयी।
2007- नेपाल सरकार ने नरेश की सम्पत्ति का
राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा की।
2008- भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम
बैलिस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
2013- ईरान के अधिकारियों ने अमेरिका, चीन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के साथ
अपने परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा की।
2014 - ऐनी फ्रैंक से संबंधित 300 से अधिक पुस्तकों को इज़राइल के दूतावास ने टोक्यो पुस्तकालय को दान में दिया।