देश में कोरोना की स्थिति : पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 24,492 नये मामले | Corona Case Status in India - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 16 मार्च 2021

देश में कोरोना की स्थिति : पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 24,492 नये मामले | Corona Case Status in India

 देश में  कोरोना के केस : पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 24,492 नये मामले 

देश में  कोरोना के केस : पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 24,492 नये मामले | Corona Case Status in India


देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र समेत 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले बढ़े हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 4332 की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद यह संख्या 1,31,812 हो गई है। इस अवधि में जिन राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं उनमें कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली भी शामिल है।

इस अवधि में केरल में कोरोना के सक्रिय मामले 2420 घटकर 27357 रह गये हैं। इस दौरान महाराष्ट्र और केरल में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या सर्वाधिक 8861 और 8861 रही। इस वायरस से सबसे अधिक स्वस्थ हाेने वाले लोगों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र पहले और केरल दूसरे स्थान पर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 24,492 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 14 लाख नौ हजार से अधिक हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 20,191 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,10,27,543 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4,170 से बढ़ने से 2,23,432 हो गये हैं। इसी अवधि में 131 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,58,856 हो गयी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य.....................सक्रिय.......स्वस्थ.......मौत

अंडमान निकोबार.......3..........4966........62

आंध्र प्रदेश ...........1443......883380....7185

अरुणाचल प्रदेश.......1...........16783......56

असम................1612........215106....1099

बिहार ................328........261171....1552

चंडीगढ़..............1166......21720........358

छत्तीसगढ़...........4098......309979.....3897

दादर और नागर हवेली

तथा दमन और दीव.. 31........3407...........2

दिल्ली .............2321....... 630799....10944

गोवा.................775.........54424.......807

गुजरात.............4717.......269955....4425

हरियाणा...........3212........269268....3077

हिमाचल प्रदेश... 757..........57983......1010

जम्मू कश्मीर.....937..........124823.....1974

झारखंड...........556...........119046.....1093

कर्नाटक..........8879........939928....12397

केरल.............27357.......1060560...4407

लद्दाख............34..............9688.........130

लक्षद्वीप...........189............416...........1

मध्य प्रदेश.......5024......260477.......3890

महाराष्ट्र.........131812....2144743..... 52909

मणिपुर............24...........28916.........373

मेघालय ..........29..........13820..........148

मिज़ोरम...........12...........4417............10

नागालैंड..........14...........12120...........91

ओडिशा.......... 610.........335730.......1918

पुड्डुचेरी...........186..........39186..........672

पंजाब............11942......181532.......6099

राजस्थान .......2572......317858.......2790

सिक्किम .........41..........6008..........135

तमिलनाडु ......5149.....842862.......12551

तेलंगाना..........2015..... 297851........1656

त्रिपुरा.............20.........33029...........391

उत्तराखंड......581......... 95581..........1704

उत्तर प्रदेश ...1838........594855........8748

पं बंगाल.......3147........565156.......10295

कुल .........223432...11027543....158856