जब जवाहरलाल नेहरू की मनपसंद सिगरेट लेने भोपाल से इंदौर भेजा गया विमान.
देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जिन्दगी जीने का तरीका काफी राजशाही और रोचक था। वे इतने आलीशान जिंदगी जीते थे कि एक बार उनके पसंदीदा सिगरेट को लाने के लिए विमान को भोपाल से इंदौर भेज दिया गया था।
मध्यप्रदेश राजभवन की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार एक बार नेहरू भोपाल के दौरे पर गए थे जहाँ वे राजभवन में रुके थे।जवाहरलाल नेहरू खाना खाने के बाद सिगरेट पीना पसंद किया करते थे। लेकिन राजभवन में उस समय सिगरेट मौजूद नहीं था। जब राजभवन के अधिकारियों को यह पता चला कि नेहरू जी की पसंदीदा सिगरेट एक्सप्रेस 555 वहां मौजूद नहीं है तो आनन् फानन में तुरंत एक विमान को सिगरेट लाने के लिए भोपाल से इंदौर भेजा गया। स्टेट एक्सप्रेस 555 उस ज़माने का मशहूर सिगरेट ब्रैंड हुआ करता था।
मध्य प्रदेश राज्य भवन की वेबसाइट पर इस लिंक के माध्यम से जाकर ये किस्सा पढ़ा जा सकता है
http://governor.mp.gov.in/Guvs_Anecdotes.aspx
नेहरु जी से जुड़े एक और किस्से का जिक्र राजभवन की वेबसाइट पर किया गया है। किस्से के अनुसार एक बार भोपाल की महारानी ने नेहरु जी को अपने घर पर रुकने के लिए आमंत्रित किया। नेहरु जी ने आमंत्रण को स्वीकार कर उनके घर पर रुकने की हामी भर दी। लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी
तत्कालीन राज्यपाल विनायक पतासकर को लगी तो उन्होंने तुरंत नेहरू जी को कहा कि आप एक आधिकारिक यात्रा पर हैं और राजभवन ही आपके रुकने के लिए उपयुक्त जगह है।
इसके अलावा भी जवाहर लाल नेहरू जी के कई किस्से हैं जिसमें उनके आलीशान जीवनशैली का जिक्र होता है। कहा तो ये भी जाता है कि मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू के कपड़े लंदन में धुलने जाया करते थे। जवाहरलाल नेहरू के बाल काटने के लिए नाई राष्ट्रपति भवन से आया करता था। उनका नाई हमेशा लेट हो जाया करता था। एक दिन नेहरू जी के पूछने पर नाई ने कहा कि मेरे पास घड़ी नहीं है जिसके कारण वो हमेशा लेट हो जाया करते हैं। जिसके बाद नेहरू लंदन से नाई के लिए नई घड़ी लेकर आए थे।