4 दिन बाद फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, पेट्रोल 22 पैसे/ लीटर तो डीजल 23 पैसे/लीटर हुआ सस्ता - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 30 मार्च 2021

4 दिन बाद फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, पेट्रोल 22 पैसे/ लीटर तो डीजल 23 पैसे/लीटर हुआ सस्ता

4 दिन बाद  फिर सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, 

पेट्रोल 22 पैसे/ लीटर तो डीजल 23 पैसे/लीटर  हुआ सस्ता 






सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 4 दिन बाद फिरसे  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। आज डीजल 23 और पेट्रोल 22 पैसे सस्ता हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। 

इसके पूर्व 25 मार्च और 24 मार्च को पेट्रोल की कीमतें कम हुई थी और आज फिर से पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में गिररावट हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है.


वहीं मध्यप्रदेश के  विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत निम्नानुसार हैं




शहर              डीजल        पेट्रोल


इंदौर               89.23         98.67


भोपाल           89.13           98.58


जबलपुर      89.19          98.62


ग्वालियर         89.10          98.55


 


 


प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलती है  पेट्रोल डीजल की कीमत


बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।




जानिए आपके शहर में कितना है दाम


पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।


 इसके अतिरिक्त आप इंडियन ऑयल की  वेबसाइटhttps://associates.indianoil.co.in/PumpLocator/ पर जाकर भी  अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम देख सकते हैं