गूगल ने आज का अपना डूडल भारतीय वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव समर्पित किया | Google Doodle Udupi Ramchandra Rao - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 10 मार्च 2021

गूगल ने आज का अपना डूडल भारतीय वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव समर्पित किया | Google Doodle Udupi Ramchandra Rao

 भारतीय वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव 
उडुपी रामचंद्र राव
भारतीय वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव  उडुपी रामचंद्र राव


सर्च इंजन गुगल ने बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचंद्र राव को समर्पित किया है।

गूगल ने आज का अपना डूडल भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर उडुपी रामचंद्र राव को उनके 89वें जन्मदिन पर समर्पित किया है।

उनके नेतृत्व में ही देश ने वर्ष 1975 में अपने प्रथम उपग्रह आर्यभट्टका अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण किया था।


सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया

भारत के सैटेलाइट कार्यक्रम को नई दिशा देने वाले श्री राव को सैटेलाइट मैन ऑफ इंडियाके नाम से भी जाना जाता है।

10 मार्च 1932 को कर्नाटक के उडुपी में उनका जन्म हुआ था।

सरकार ने उन्हें 1976 में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से तथा वर्ष 2017 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।