आज का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं | 28 April Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

आज का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं | 28 April Major Event in History

आज का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं | 28 April Major Event in History

आज का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं | 28 April Major Event in History


1740 : मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन।

 

1910 : इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।

 

1914 : अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत।

 

1932 : इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा।

 

1935 : रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत।

 

1937 : इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म।

 

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट एक जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए।

 

1945 : इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या।

 

1964 : जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।

 

1986: सोवियत संघ ने हादसे के दो दिन बाद स्वीकारा कि यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।

 

1995 : दक्षिण कोरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लोगों की मौत।

 

1995 : श्रीलंका के पलाली में विमान दुर्घटना में 52 यात्रियों की मौत।

 

1996 : आस्ट्रेलिया के एक बंदूकधारी मार्टिन ब्रायंट ने तस्मानिया इलाके में गोलियां बरसाकर 35 लोगों को मारा।

 

2001 : अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी ने पहले अंतरिक्ष पर्यटक बन इतिहास रचा।

 

2003 : दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।

 

2003 : ऐपल ने आईटयून्स स्टोर की शुरुआत की, जिससे उपभोक्ता इंटरनेट से संगीत सीधे अपने फोन पर डाउनलोड कर सकते थे।

 

2007 : श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना।

 

2008 : भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा।

 

2010 : विश्व प्रदर्शनी से पहले चीन ने एचआईवी, एड्स, अन्य यौन संचारित रोग और कुष्ठ रोगियों के देश में प्रवेश पर 20 साल से चले आ रहे प्रतिबंध को हटाया था।

 

2015 : राष्ट्रीय फुटबॉल लीग की घोषणा की गयी थी।