महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक शटडाउन; नाइट कर्फ्यू लागू - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 4 अप्रैल 2021

महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक शटडाउन; नाइट कर्फ्यू लागू

 महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन न लगाते हुए वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है। शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। वहीं, पूरे महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक शटडाउन; नाइट कर्फ्यू लागू


बढ़ते मामले को देखते हुए लंबे समय से ये सवाल उठ रहे थे कि क्या कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद राज्य में फिर से लॉकडाउन लगेगा। इस पर फैसला लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद ऐलान किया कि प्रदेश में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन का ऐलान नहीं किया जाएगा। लेकिन, वीकेंड लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 49 हज़ार 447 नए संक्रमण के मामले सामने आए और 277 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 29 लाख 53 हज़ार 523 हो गई है। वहीं, मुंबई में पिछले 24 घंटों में 9,090 नए केस और 27 लोगों की मौत हुई है। राज्य में मृत्यु दर 1.88 फीसदी है। वहीं, दिल्ली में कोरोना के 3567 नए मामले सामने आए हैं और 10 मौतें दर्ज की गई हैं।

अब महाराष्ट्र में मरने वालों का कुल आंकड़ा 55 हज़ार 656 तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 37 हज़ार 821 रही। अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 24 लाख 95 हज़ार 315 हो गई है। फिलहाल राज्य में अब कोरोना संक्रमण के 4 लाख 1 हज़ार 172 एक्टिव मरीज़ हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

 

मुंबई में भी आज कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले आए. आज शहर में 9 हज़ार 90 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए औरन 27 लोगों की मौत हो गई। शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 5 हज़ार 322 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हुए हैं।