अधीर रंजन चौधरी को लोकलेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया | Lok Lekha Samiti Adyaksh - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 1 मई 2021

अधीर रंजन चौधरी को लोकलेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया | Lok Lekha Samiti Adyaksh

 अधीर रंजन चौधरी को लोकलेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया


लोकसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2021-22 के लिए संसद की प्राक्कलन समिति, लोकलेखा समिति, लोकउपक्रमों की समिति और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पर समिति का गठन कर दिया है।

 

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को पुन: लोकलेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि श्री गिरीश भालचंद्र बापट को प्राक्कलन समिति का मुखिया बनाया गया है।

अधीर रंजन चौधरी को लोकलेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया


लोक उपक्रमों पर समिति का अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी लेखी को बनाया गया है जबकि श्री किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संबंधी समिति के अध्यक्ष होंगे।