महशूर युवा टीवी पत्रकार रोहित सरदाना निधन | Mahsoor Youth TV journalist Rohit Sardana passed away - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

महशूर युवा टीवी पत्रकार रोहित सरदाना निधन | Mahsoor Youth TV journalist Rohit Sardana passed away

 

महशूर युवा टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार को कोरोना विषाणु की चपेट में आने से निधन हो गया।

सूत्रों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर श्री सरदाना राष्ट्रीय राजधानी के मेट्रो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। आज दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। श्री सरदाना के निधन से मीडिया जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गयी।

महशूर युवा टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार को कोरोना विषाणु की चपेट में आने से निधन हो गया।


वरिष्ठ पत्रकार जी नेटवर्क के सुधीर चौधरी ने श्री सरदाना के निधन के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी।

श्री सरदाना ने 24 अप्रैल को ट्वीट करके कोरोना विषाणु से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था,“एक हफ़्ते पहले बुख़ार और अन्य लक्षणों को देखते हुए टेस्ट कराया था। आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव आया लेकिन सीटी स्कैन से कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई थी। अभी हालत पहले से बेहतर है। आप सभी अपना और अपने परिजनों का ख़याल रखें।