भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 मई की प्रमुख घटनाएं | 24 May Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 24 मई 2021

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 मई की प्रमुख घटनाएं | 24 May Major Event in History

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 मई की प्रमुख घटनाएं 

24 May Major Event in History

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 मई की प्रमुख घटनाएं  24 May Major Event in History



1543 : पोलैंड के खगोलविद निकोलस कापरनिकस का निधन।

उन्होंने यह सिद्धांत प्रतिपादित किया था कि पृथ्वी समेत सभी ग्रह सूरज के चक्कर लगाते है और पृथ्वी अपनी धुरी पर भी घूमती है।

 

1689 : ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।

 

1875 : सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।

 

1883 : ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।

 

1915 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।

 

1931 : पहली वातानु​कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।

 

1959 : साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।

 

1985 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।

 

1986 : मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।

 

1994 : मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मौत।

 

1994 : न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों में से प्रत्येक को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई।

 

2001 : नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

 

2004 : उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।

 

2014 : थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

 

2015 : आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया, लोकप्रिय मत द्वारा समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला देश बन गया।