भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की प्रमुख घटनाएं |31 May Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 31 मई 2021

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की प्रमुख घटनाएं |31 May Major Event in History

 भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की प्रमुख घटनाएं |31 May Major Event in History

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की प्रमुख घटनाएं |31 May Major Event in History



1577 - मुगल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ मूल नाम 'मेहरुन्निसा' का जन्म।


1725 - भारत की वीरांगनाओं में से एक मराठा होल्कर महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म।


1727 - फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किये।


1759 - अमेरिका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।


1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।


1843 - मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म।


1867 - मुम्बई (तत्कालीन बंबई) में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।


1878 - जर्मनी के युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत।


1878 - अमेरिकी कांग्रेस ने डॉलर के सर्कुलेशन को घटाया।


1889 - अमेरिका के पेनसिल्वेनिया स्थित जॉन्सटाउन में भीषण बाढ़ से लगभग 2209 लोगों की मौत ।


1900 - लार्ड राबर्ट्स के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जाेहानसबर्ग पर कब्जा किया।


1907 - अमेरिका के न्यूयाॅर्क शहर में पहली बार टैक्सी सेवा शुरू की गयी।


1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।


1927 - फोर्ड मोटर ने टिन लिजी मॉडल की अंतिम गाड़ी बनाई और मॉडल ए की शुरुआत की।


1929 - पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड रिलीज किया गया।


1935 - पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई।


1957 - चर्चित अमेरिकी नाटककार ऑर्थर मिलर को अवमानना का दोषी पाया गया।


1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।


1964 - मुम्बई (तत्कालीन बंबई) में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।


1966 - दक्षिणी वियतनाम में तत्कालीन सरकार के विरोध में ह्यू शहर में वियतनाम की बौद्ध युवती ने खुद को आग लगाकर जान दे दी।

आग की लपटों से घिरी युवती की तस्वीर ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया।


1977 - भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढाई की।


1984 - वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचडर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड वनडे में 170 गेंदों पर 189 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।


1985 - फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया।


1994 - दक्षिण अफ़्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।


1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने।


1999 - कृष्ण प्रसाद भट्टराई ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।


2003 - प्रसिद्ध संगीतकार अनिल विश्वास का निधन।


2008 - विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकेंड में पूरी कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया।


2017 - अफगानिस्तान के काबुल में जर्मन दूतावास के समीप कार बम विस्फोट में 90 लोग मारे गये और 400 से अधिक घायल हुए।