UP GK in Hindi | उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान |Uttar Pradesh General Knowledge in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 30 मई 2021

UP GK in Hindi | उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान |Uttar Pradesh General Knowledge in Hindi

 UP GK in Hindi | उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान |Uttar Pradesh General Knowledge in Hindi

UP GK in Hindi | उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान |Uttar Pradesh General Knowledge in Hindi



उत्तरप्रदेश सामान्य ज्ञान 

  • उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है यह जनसँख्या की दृष्टि से भरत का सबसे बड़ा राज्य व क्षेत्रफल की दृष्टि चौथा  सबसे राज्य है
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है।
  • उत्तर प्रदेश की सीमा कुल 9 राज्यों से लगी है , राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है।
  • उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले है ,प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया , पश्चिमी जिला शामली , उत्तरी जिला सहारनपुर , दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
  • उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जिलो को स्पर्श करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है तथा सर्वाधिक सीमा की लम्बाई भी मध्य प्रदेश के सांथ है|
  • उत्तर प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 23°52′ उत्तरी अक्षांश से 30°24′ उत्तरी अक्षांश तक तथा 77°05′ पूर्वी देशांतर से 84°38′ पूर्वी देशांतर तक है। पूर्व से पश्चिम तक इसकी लम्बाई 650 km तथा उत्तर से दक्षिण तक इसकी लम्बाई 240 km है।
  • सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले 4 जिले लखीमपुर  खीरी (7680 वर्ग किमी), सोनभद्र (6905 वर्ग किमी), हरदोई (5986 वर्ग किमी), सीतापुर (5743 वर्ग किमी)
  • न्यूनतम क्षेत्रफल वाले 4 जिले हापुड़ (660 वर्ग किमी), गाज़ियाबाद (910वर्ग किमी), भदोही या संत रविदास नगर (1015 वर्ग किमी), शामली (1043 वर्ग किमी)
  • उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया , पश्चिमी जिला शामली , उत्तरी जिला सहारनपुर , दक्षिणी जिला सोनभद्र है। उत्तर प्रदेश की सीमा एकमात्र देश नेपाल से उत्तर में मिलती है। नेपाल से उत्तर प्रदेश के 7 जिले   महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर और पीलीभीत सीमा बनाते है , प्रदेश की नेपाल सीमा से लम्बाई लगभग 579 km है
 

उत्तर प्रदेश के दूसरे राज्यों से लगे जिले

 

  • हिमांचल प्रदेश सहारनपुर
  • हरियाणा सहारनपुर, शामली, बागपत, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा
  • राजस्थान मथुरा, आगरा
  • मध्य प्रदेश आगरा, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बाँदा, चित्रकूट, इलाहाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र
  • छत्तीसगढ़ सोनभद्र
  • झारखण्ड सोनभद्र
  • बिहार सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज
  • उत्तराखंड सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली , पीलीभीत
  • दिल्ली गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर