पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह का कोरोना से निधन |Former AAP MLA Jarnail Singh dies from Corona - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 14 मई 2021

पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह का कोरोना से निधन |Former AAP MLA Jarnail Singh dies from Corona


14 मई 

पूर्व आप विधायक जरनैल सिंह का कोरोना से निधन |Former AAP MLA Jarnail Singh dies from Corona


 पूर्व आम आदमी पार्टी(आप) विधायक जरनैल सिंह का कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे।

श्री सिंह पिछले कई दिनों से यहां एक अस्पताल में भर्ती थे , जहां आईसीयू में उनका उपचार चल रहा था।

पूर्व पत्रकार रहे श्री सिंह ने 2015 से 2017 तक दिल्ली के राजौरी गार्डन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने श्री सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री केजरीवाल ने अपने शोक संदेश में कहा, “ दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से बेहद दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

श्री सिसोदिया ने जरनैल सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी।