श्रीनगर घेराबंदी अभियान : दो आंतवादी ढेर अभियान जारी | Srinagar siege campaign - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 17 मई 2021

श्रीनगर घेराबंदी अभियान : दो आंतवादी ढेर अभियान जारी | Srinagar siege campaign

 श्रीनगर घेराबंदी अभियान : दो आंतवादी ढेर अभियान जारी

श्रीनगर घेराबंदी अभियान : दो आंतवादियों ढेर अभियान जारी | Srinagar siege campaign
Symbolic Image


जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन  राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में सोमवार को तलाश एवं घेराबंदी अभियान के दौरान मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आंतवादियों को मार गिराया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खानमोह में आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने आज तड़के संयुक्त रूप से घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया।

प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र से जुड़ी सभी सड़कों और निकास बिंदुओं को बंद कर दिया गया है। अभियान के दौरान जब सुरक्षा बल के जवान एक विशेष क्षेत्र की तरफ जा रहे थे,तब मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि अभी तक मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं तथा अंतिम सूचना मिलने तक सुरक्षा बलों का अभियान जारी था।