UK GK in Hindi | उत्तराखंड सामान्य ज्ञान | Uttrakhand General Knowledge
उत्तराखंड सामान्य ज्ञान
- उत्तराखंड राज्य की स्थापना उत्तर प्रदेश के
13 पहाड़ी जिलो को अलग करके 9 नवम्बर 2000 को देश के 27 वें तथा हिमालयी राज्यों के क्रम में 11 वें राज्य
के रूप में उत्तराँचल नाम से एक नए राज्य का गठन किया गया और 1 जनवरी 2007 को इस राज्य का नाम बदलकर
उत्तराखंड कर दिया गया |
- उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून है
उत्तराखंड की प्रथम राज्य भाषा हिंदी तथा द्वितीय राज्यभाषा संस्कृत (2010 से ) है
| उत्तराखंड
के दो विधानसभा भवन है देहरादून तथा भराड़ीसैण (गैरसैण )| उत्तराखंड के अलावा महाराष्ट्र और जम्बू कश्मीर के भी दो विधानसभा भवन है |
उत्तराखंड राज्य से संबंधित प्रतीक चिन्ह
राज्य चिन्ह :
तीन पर्वत चोटिया और उनके बीच में गंगा की 4 लहरे
राज्य पुष्प
: ब्रह्मकमल (सोसूरिया आबवेलेटा)
राज्य पक्षी
: मोनाल (लोफोफोरस इम्पिजेनस)
राज्य पशु
: कस्तूरी मृग (मास्कस कइसोगास्टर)
राज्य वृक्ष
: बुरांश (रोडोडेन्ड्रोन आर्बोरियम)
राज्य वाध्य : ढोल (2015 से )
राज्य खेल
: फुटबॉल (2011 से )
राज्य गीत
: उत्तराखंड देवभूमि , मात्रभूमि शत शत वंदन ……….( हेमंत बिष्ट द्वारा लिखित , 2016 में घोषित )
- उत्तराखंड राज्य में दो मण्डल कुमाऊ मंडल तथा गढ़वाल मंडल हैं|
- कुमाऊ मंडल की स्थापना 1854 में हुई तथा इसका मुख्यालय नैनीताल है |
- गढ़वाल मंडल की स्थापना 1969 में हुई और इसका मुख्यालय पौड़ी में है |
- उत्तराखंड राज्य में कुल 13 जिले है जिसमे
से नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथोरागढ़, चम्पावत तथा उधम सिंह नगर कुमाऊ मंडल
में तथा पौड़ी गढ़वाल , टिहरी गढ़वाल , उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार तथा देहरादून गढ़वाल
मंडल में है |
- उत्तराखंड का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 53483 वर्ग कि. मी. है | क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला
चमोली तथा सबसे छोटा जिला चम्पावत है | क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड देश
के कुल क्षेत्रफल का 1.69 % है |
- 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखंड की कुल जनसँख्या 1,00,86,292 है जो देश की कुल जनसँख्या का 0.83% है जनसँख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला हरिद्वार तथा सबसे छोटा जिला रुद्रप्रयाग है |