23 जून का इतिहास : देश और दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं ।23 June Ka Itihaas - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 23 जून 2021

23 जून का इतिहास : देश और दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं ।23 June Ka Itihaas

 23 जून का इतिहास : देश और दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं ।23 June Ka Itihaas

23 जून का इतिहास : देश और दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं ।23 June Ka Itihaas



1661- ब्रिटेन के सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के रूप में बम्बई (मुंबई) को ब्रिटेन को सौंप दिया।


1757- पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों सिराजुद्दौला की पराजय।


1761- मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन।


1810- बाॅम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा हुआ।


1868- क्रिस्­टोफर एल शोल्­स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला।


1953- जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निधन।


1956- जमाल अब्दुल नासिर मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।


1960- जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता।


1980- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत।


1985- एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त।

सभी 329 यात्रियों की मौत।


1992- न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।


1994- संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया।


1994- उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा।


1996- शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।


2008- टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया।


2013- निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।


2014- गुजरात का ‘रानी की वाव’ और हिमाचल का ‘ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क’ विश्व धरोहर सूची शामिल हुआ।


2016- ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया।

प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 और विरोध में 48.1 प्रतिशत मत पड़े।


2017- मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त हुये।