भारत के राज्य और उनका स्थापना दिवस
- अरुणाचल प्रदेश – 20 फरवरी, 1987
- असम – 26 जनवरी 1950
- आंध्र प्रदेश – 01 अक्टूबर 1953
- उड़ीसा – 01 अप्रैल 1936
- उत्तर प्रदेश – 24 जनवरी 1950
- उत्तराखंड – 09 नवंबर 2000
- कर्नाटक – 01 नवंबर 1956
- केरल – 1 नवंबर 1956
- गुजरात – 1 मई 1960
- गोवा – 30 मई 1987
- छत्तीसगढ़ – 01 नवंबर 2000
- झारखंड – 15 नवंबर 2000
- तमिलनाडु – 26 जनवरी 1950
- तेलंगाना – 02 जून 2014
- त्रिपुरा – 21 जनवरी 1972
- नागालैंड – 01 दिसंबर 1963
- पंजाब – 01 नवंबर 1966
- पश्चिम बंगाल – 26 जनवरी 1950
- बिहार – 01 अप्रैल 1912
- मणिपुर – 21 जनवरी 1972
- मध्यप्रदेश – 01 नवंबर 1956
- महाराष्ट्र – 1 मई 1960
- मिजोरम – 20 फ़रवरी 1987
- मेघालय – 21 जनवरी 1972
- राजस्थान – 01 नवंबर 1956
- सिक्किम -16 मई 1975
- हरियाणा – 01 नवंबर 1966
- हिमाचल प्रदेश – 25 जनवरी 1971
1 एक नवंबर स्थापना दिवस वाले राज्यों के नाम
- हरियाणा – 01 नवंबर 1966
- मध्यप्रदेश – 01 नवंबर 1956
- छत्तीसगढ़ – 01 नवंबर 2000
- केरल – 1 नवंबर 1956
- कर्नाटक – 01 नवंबर 1956
मध्य प्रदेश
1 नवंबर 1956 में अस्तित्व में आए इस प्रदेश को
पहले मध्य भारत कहकर संबोधित किया जाता था। इसका पुनर्गठन भाषायी आधार पर हुआ. डॉ.
पट्टाभि सीतारामैया मध्यप्रदेश के पहले राज्यपाल हुए। जबकि पहले मुख्यमंत्री के
रूप में पं. रविशंकर शुक्ल ने शपथ ली थी। वहीं पं. कुंजी लाल दुबे को मध्यप्रदेश
का पहला अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ। मध्य प्रदेश को नदियों का मायका एवं
टाइगर स्टेट भी कहा जाता है।
हरियाणा
हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है जिसकी
राजधानी चण्डीगढ़ है। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई यह राज्य वैदिक
सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है। इस क्षेत्र में विभिन्न
निर्णायक लड़ाइयां भी हुई हैं जिसमें भारत का अधिकतर इतिहास समाहित है। इसमें
महाभारत का महाकाव्य युद्ध भी शामिल है।
कर्नाटक
भारत के दक्षिण में स्थित कर्नाटक जिसे कर्णाटक
भी कहते हैं, दक्षिण
भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के
अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। 1973 में पुनर्नामकरण कर इसका
नाम कर्नाटक कर दिया गया था।
केरल
1 नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को
भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई। इसीलिए इस
तारीख को केरल का भी भी स्थापना दिवस मनाया जाता है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवम्बर 2000 को हुआ था। यह भारत का 26वां राज्य है। भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीसगढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया।