स्टार मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक |Star boxer Dinko Singh passes away, PM expresses grief - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

गुरुवार, 10 जून 2021

स्टार मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक |Star boxer Dinko Singh passes away, PM expresses grief

 स्टार मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

स्टार मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक |Star boxer Dinko Singh passes away, PM expresses grief



एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज नगंगोम डिंको सिंह का कैंसर और कोरोना से जूझने के बाद यहां गुरुवार को निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में स्टार मुक्केबाज के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “ डिंको सिंह एक खेल सुपरस्टार और एक उत्कृष्ट मुक्केबाज थे, जिन्होंने कई पुरस्कार जीते और मुक्केबाजी की लोकप्रियता को आगे बढ़ाने में भी योगदान दिया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति। ”

उल्लेखनीय है कि दिवंगत डिंको सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उन्हें इलाज के लिए इम्फाल में अपना घर बेचना पड़ा था। उन्होंने 13वें एशियाई खेलों बैंकॉक में 54 किग्रा वर्ग मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय नौसेना में सेवा की थी। उन्होंने 1997 में बैंकॉक में किंग्स कप भी जीता था। मुक्केबाजी में देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

इम्फाल के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने शोक संदेश में कहा, “ आज सुबह डिंको सिंह के निधन के बारे में सुन कर मैं स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डिंको सिंह मणिपुर के अब तक के सबसे उत्कृष्ट मुक्केबाजों में से एक थे। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। ”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।