फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन |Film director Buddhadev Dasgupta passes away - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 10 जून 2021

फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन |Film director Buddhadev Dasgupta passes away

फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन

फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन |Film director Buddhadev Dasgupta passes away



जाने माने फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता का दक्षिण कोलकाता में गुरुवार सुबह अपने निवास पर निधन हो गया है।

श्री दासगुप्ता का निधन सुबह करीब छह बजे हुआ। वह 77 वर्ष के थे। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और डायलिसिस पर थे।

उन्हें फिल्म निर्माता के रूप में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने कई कविताएं भी लिखी। उनके काव्य संग्रहों में ‘रोबोटेर गान’ और ‘छाता काहिनी’ प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्री दास गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुश्री बनर्जी ने अपने शोक संदेश में लिखा, “मैं प्रख्यात फिल्म निर्देशक बुद्धदेव दासगुप्ता के निधन से बहुत दुखी हूं जिनका आज कोलकाता में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।”

उन्होंने कहा कि श्री दासगुप्ता ने तहदेरा कोठा, बाग बहादुर, उत्तरा, चराचर, मोंडो मेयर उपाख्यान, कालपुरुष आदि फिल्मों का निर्देशन किया। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।