17 जुलाई का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं| 17 July Ka Itihaas - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 17 जुलाई 2021

17 जुलाई का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं| 17 July Ka Itihaas

 17 जुलाई का इतिहास:  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं| 17 July Ka Itihaas

17 जुलाई का इतिहास:  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं| 17 July Ka Itihaas



1429 - डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी।

 

1489 - निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

 

1549 - यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को बाहर निकाला गया।

 

1712 - इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किया।

 

1850 - हार्वर्ड वेधशाला ने तारों का पहला फोटोग्राफ लिया।

 

1893 - इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

 

1898 - स्पेन की सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।

 

1906 - क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।

 

1917 - जॉर्ज पंचम ने परिवार का उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया।

इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने 'साक्से कोबुर्ग एंड गोथा' के नाम से जाना जाता था।

 

19।

9 - यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।

 

1929 - सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

 

1943 - ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

 

1944 - अमेरिका में कैलिफोर्निया के समीप गोला बारूद से लदे दो जहाजों में विस्फोट होने से 322 लोगों की मौत।

 

1950 - भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना पंजाब के पठानकोट शहर के पास हुई।

 

1974 - लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।

 

1980 - जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।

 

1981 - इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।

 

1987 - ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

 

1995 - फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

 

2006 - कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।

 

2008 - अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

 

2013 - चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 लोगों की मौत।