हिन्दी विश्वविद्यालय भोपाल के नये कुलपति प्रोफेसर खेमसिंह डहेरिया | Hindi University Bhopal Kulpati - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

बुधवार, 28 जुलाई 2021

हिन्दी विश्वविद्यालय भोपाल के नये कुलपति प्रोफेसर खेमसिंह डहेरिया | Hindi University Bhopal Kulpati

 

प्रोफेसर खेमसिंह डहेरिया होगें हिन्दी विश्वविद्यालय भोपाल के नये कुलपति

हिन्दी विश्वविद्यालय भोपाल के नये कुलपति प्रोफेसर खेमसिंह डहेरिया | Hindi University Bhopal Kulpati



राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति पद पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में हिन्दी विभाग में प्रोफेसर खेमसिंह डहेरिया को नियुक्त किया है।

 

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2011 की धारा- 29 की उपधारा एक के तहत कुलपति की नियुक्ति की है। कुलपति के रुप में प्रोफेसर खेमसिंह डहेरिया का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की कालावधि या 70 वर्ष की आयु, जो भी पूर्वतर हो, के लिए रहेगा।