बड़ोखर सिंगरौली सड़क दुर्घटना में नागरिकों की मृत्यु पर | Singroli Accident News - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 25 जुलाई 2021

बड़ोखर सिंगरौली सड़क दुर्घटना में नागरिकों की मृत्यु पर | Singroli Accident News

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बड़ोखर, सिंगरौली सड़क दुर्घटना में नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता घोषित
बड़ोखर सिंगरौली सड़क दुर्घटना में नागरिकों की मृत्यु पर | Singroli Accident News


 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली जिले के ग्राम बड़ोखर में सड़क दुर्घटना में 4 व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजन को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता घोषित की गई है। इनमें से जो संबल योजना के अंतर्गत पात्र पाए जाएंगे, उनके परिवार को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।