मध्यप्रदेश के दो युवा नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित MP News
केन्द्रीय युवा एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा पुरस्कार कार्यक्रम में रायसेन के शुभम चौहान और जबलपुर के हिमांशु कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। केन्द्रीय युवा और खेल राज्य मंत्री सुश्री ऊषा शर्मा और संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थानीय संयोजक सुश्री डायरड्रे ब्वायड मौजूद थी। पुरस्कार में एक पदक, प्रमाण-पत्र और एक लाख रुपये की नकद राशि दी गयी। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार वर्ष 2017-18 के लिए कुल 14 पुरस्कार और वर्ष 2018-19 के लिए 8 पुरस्कार दिये गये।
जबलपुर के श्री हिमांशु कुमार गुप्ता
रायसेन के श्री शुभम चौहान
इन पुरस्कारों का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करना और समुदायों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।