26 सितम्बर का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 26 सितंबर 2021

26 सितम्बर का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं

  26 सितम्बर का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं


26 सितम्बर का इतिहास : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं


1580- ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश पहुंचे।


1733- फ्रांस, स्पेन और सार्डीनिया ने जर्मन-विरोधी करार पर हस्ताक्षर किये।


1772- न्यूजर्सी में एक विधेयक पारित किया गया जिसके तहत चिकित्सा अभ्यास करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता अनिवार्य कर दी गयी।


1786- ईडन समझौता: ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के राज्यों के बीच वाणिज्यिक संधि पर हस्ताक्षर किये गये।


1820- प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ।

वे बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक थे।


1872- न्यूयॉर्क सिटी में पहले मंदिर की स्थापना हुई।


1874- पहला ग्रैंड इंटरनेशनल राइफल मैच आयोजित किया गया।


1907- न्यूजीलैंड ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।


1923- बॉलीवुड अभिनेता देवानंद का अविभाजित भारत के पंजाब में जन्म हुआ।


1932- देश के 13वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अविभाजित भारत के पंजाब के एक गांव में जन्म हुआ।


1950- इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।


1959- जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान 'वेरा' से 4580 लोगों की मौत हुई और 16 लाख लोग बेघर हुए।


1973- सुपरसोनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय महज तीन घंटे 32 मिनट में पूरा किया।


1989- बॉलीवुड के प्रख्यात पार्श्व गायक हेमंत कुमार का निधन।


1990- इटली के उपन्यासकार अलबर्टो मोराविया का निधन हुआ।


2007- वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मौत हो गई।


2010- स्कॉटलैंड के सहायता कर्मी लिंडा नॉरग्रोव और तीन अफगान सहयोगियों को अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में तालिबान के सदस्यों ने अगवा कर लिया।


2013- सीरिया में रासायनिक हथियारों को खत्म करने को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को तैयार करने के लिए अमेरिका और रूस के बीच एक समझौता किया गया है।