मध्य प्रदेश के सभी 6 नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पुन: शुरू होंगे | MP National Park Reopen - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 22 सितंबर 2021

मध्य प्रदेश के सभी 6 नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पुन: शुरू होंगे | MP National Park Reopen

 
मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान अक्टूबर से पुन: शुरू होंगे
मध्य प्रदेश के सभी 6 नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पुन: शुरू होंगे | MP National Park Reopen



वर्षाकाल में तीन महीने तक बंद रहे प्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्रों में एक अक्टूबर, 2021 से पुन: पर्यटन के लिये शुरू किये जायेंगे। इसके लिये 21 सितम्बर मंगलवार को प्रात: 11 बजे से ऑनलाइन अनुज्ञा-पत्रों की बुकिंग शुरू हो गई है।

 

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री आलोक कुमार ने बताया कि शाम 5 बजे तक अगले माह दशहरा उत्सव के कारण उन दिनों के शत-प्रतिशत अनुज्ञा-पत्र बुक हो चुके हैं।

 

श्री आलोक कुमार ने बताया कि कान्हा नेशनल पार्क के लिये 1239, बाँधवगढ़ 1115, पेंच 737, सतपुड़ा 93, पन्ना 46 और संजय टाइगर रिजर्व के लिये 5 पर्यटकों द्वारा ऑनलाइन बुकिंग कराई जा चुकी है। इन सभी नेशनल पार्क में अभी तक 3235 लोगों ने अपनी बुकिंग करा ली है।


मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान कब से खुलेंगे 

  • वर्षाकाल में तीन महीने तक बंद रहे प्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्रों में एक अक्टूबर2021 से पुन: पर्यटन के लिये शुरू किये जायेंगे। इसके लिये 21 सितम्बर मंगलवार को प्रात: 11 बजे से ऑनलाइन अनुज्ञा-पत्रों की बुकिंग शुरू हो गई है।