भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। Vaayu Sena Pramukh - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 30 सितंबर 2021

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने पदभार ग्रहण किया। Vaayu Sena Pramukh

 भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल  विवेक राम चौधरी ने पदभार ग्रहण किया

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल  विवेक राम चौधरी के पदभार ग्रहण किया। Vaayu Sena Pramukh



एयर चीफ मार्शल ऑफ इंडिया विवेक राम चौधरी ने


नयी दिल्ली 30 सितंबर 


एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने आज यहां भारतीय वायुसेना के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया।


वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने 42 साल तक सेवा के पश्चात आज सेवानिवृत्त होने पर वायुसेना की कमान एयर चीफ मार्शल चौधरी को सौंपी जिन्होंने चीन के साथ संकट के दौरान लद्दाख सेक्टर की कमान संभाली थी।


विवेक राम चौधरी के बारे में


एयर चीफ मार्शल चौधरी दिसंबर 1982 में वायुसेना की युद्धक टीम में शामिल हुए थे। उन्होंने 1980 के दशक में सियाचिन ग्लेश्यिर पर अधिकार के लिए चलाये गये युद्धक अभियान और 1999 में करगिल युद्ध में ऑपरेशन सफेद सागर में भाग लिया था।

निवर्तमान वायुसेना प्रमुख सेवानिवृत्ति से पहले राजधानी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों श्रद्धाजंलि अर्पित की।


अब तक हुए भारत के वायुसेना अध्यक्ष की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें