आज का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 15 अक्तूबर 2021

आज का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

 आज का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

आज का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं


1686 – बीजापुर के साथ मुग़ल शासक औरंगजेब ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।


1815 – नेपोलियन बोनापार्ट ने शर्मनाक हार का सामना किया।


1866 – कनाडा स्थित फ्रेंच बहुल क्षेत्र क्यूबेक में आग लगने से पूरा शहर तबाह हो गया।


1923 – लीवर्ड द्वीप के उत्तर में उष्णकटिबंधीय तूफ़ान आया।


1924 – तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति काल्विन कूलीड्ज ने स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी को राष्ट्रीय स्मारक करार दिया।


1932 – देश की पहली एयरलाइन टाटा सन्स लिमिटेड का सुभारम्भ हुआ।


1949 – त्रिपुरा राज्य को भारत में शामिल किया गया।


1951 – स्वेज नहर समझौते को मिस्त्र की संसद ने ठुकराया।


1958 – मिस्र के साथ अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया ने राजनीतिक संबंध तोड़े।


1970 – मिस्त्र के राष्ट्रपति के रूप में अनवर सदत ने शपथ ली।


1978 – पूर्वी कजाखस्तान क्षेत्र में सोवियत संघ ने सफलतापूर्ण परमाणु परीक्षण किया।


1988 – दुनिया की समुद्री यात्रा करने वाली एशिया की प्रथम महिला उज्ज्वला पाटिल ने यह कारनामा आज के दिन ही पूरा किया।


1990 – राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


1996 – फिजी ने व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने का दावा किया।


1998 – भारत की फ़ातिमा बी को ग़रीबी उन्मूलन के लिए संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से नवाजा गया।


2006 – उत्तर कोरिया को संयुक्त राष्ट्र संघ ने प्रतिबंधित किया।


2012 – ब्रिटिश लेखिका हिलेरी मेंटल को मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया।


2013 – फिलीपीन्स में 7.2 की तीव्रता वाले भूकंप से सैंकड़ो लोगो की जान गई।