फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैन्ट Ayodhya Kent - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 23 अक्तूबर 2021

फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैन्ट Ayodhya Kent

फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैन्ट Ayodhya Kent 

फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैन्ट Ayodhya Kent


लखनऊ 23 अक्टूबर


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैंट करने की सिफारिश केन्द्र सरकार को भेजी है।


मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी जिसमें कहा गया है “ यूपीसीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम ‘अयोध्या कैन्ट’ करने का निर्णय लिया है। ”


गौरतलब है कि किसी भी रेलवे स्टेशन के नाम की सिफारिश राज्य सरकार करती है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय का काम है कि राज्य सरकार के निर्णय पर फैसला ले और उसे रेलवे को सूचित करे जिसके बाद रेलवे स्टेशन का नाम बदला जायेगा।


इससे पहले 2018 को योगी सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम बदल कर अयोध्या किया था। भाजपा सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज और मुगलसराय का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन किया था। हाल ही में झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ करने की मांग ने भी जोर पकड़ा है।

स्टेशनो और शहरो के नाम बदले जाने के पीछे योगी सरकार का तर्क है कि मुगल हमारे नायक नहीं हो सकते हैं। इसीलिये मुगलों के नाम पर बसे शहर, स्टेशन और संग्रहालय के नाम बदलने की कार्रवाई की जा रही है।

फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट करने का अनुरोध अयोध्या के भाजपा सांसद लल्लू सिंह तथा भाजपा नेता शोभनाथ दुबे ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री से किया था। लल्लू सिंह तथा भाजपा नेता शोभ नाथ दुबे ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार जताया है।

भाजपा नेता शोभनाथ दुबे का कहना है कि राम की नगरी है यहाँ सिर्फ़ राम राम जय सीता राम का पाठ होना चाहिए ,उनके नाम से शहर होना चाहिये ज़िला होना चाहिये। उनका कहना है कि इस प्रदेश का नाम ही अयोध्या होना चाहिये।