13 नवम्बर का इतिहास :भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 नवंबर की प्रमुख घटनाएं । 13 November History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 13 नवंबर 2021

13 नवम्बर का इतिहास :भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 नवंबर की प्रमुख घटनाएं । 13 November History

 13 नवम्बर का इतिहास :भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 नवंबर की प्रमुख घटनाएं 

13 नवम्बर का इतिहास :भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 नवंबर की प्रमुख घटनाएं



1831- स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ मैक्सवेल का जन्म हुआ।


1864- यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया।


1898- काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता विद्यालय का उद्घाटन किया।


1917- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म हुआ।


1918- ऑस्ट्रिया गणराज्य की स्थापना हुई।


1945- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म हुआ।


1950- तिब्बत ने आज ही के दिन चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।


1960- स्पेन के एमुडे में एक फिल्म थियेटर में आग लगने से 152 बच्चे मारे गये।


1967- फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म हुआ।


1968- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री रहे जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।


1968- हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म हुआ।


1971- अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा।


1975- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।


1985- पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गये।


1997- सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।


1998- चीन के विरोध के बावजूद तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।


2004- अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।


2008- ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।


2013- तिब्बत में वैज्ञानिकों ने मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे पुरानी बड़ी बिल्ली के जीवाश्म की खोज की।