15 नवंबर का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 नवंबर की प्रमुख घटनाएं ।15 November History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 15 नवंबर 2021

15 नवंबर का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 नवंबर की प्रमुख घटनाएं ।15 November History

 15 नवंबर का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 नवंबर की प्रमुख घटनाएं 


15 नवंबर का इतिहास: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 नवंबर की प्रमुख घटनाएं ।15 November History


1830 - समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।


1920 - जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।


1936 - जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।


1947 - विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।


1949 - महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।


1955 - पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।


1961 - संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।


1989 - पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।


1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।


2000 - फिजी में तख्तापलट अवैध घोषित।

झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।


2001 - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने सम्बन्धी दस्तावेज मिले।


2007 - चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।

एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।


2008 - भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।


2012 - शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।