19 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में आज क्या हुआ था । भारत एवं विश्व इतिहास में 19 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं । 19 December 2021 History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 19 दिसंबर 2021

19 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में आज क्या हुआ था । भारत एवं विश्व इतिहास में 19 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं । 19 December 2021 History

19 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में आज क्या हुआ था 

19 दिसंबर का इतिहास : इतिहास में आज क्या हुआ था । भारत एवं विश्व इतिहास में 19 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं । 19 December 2021 History



भारत एवं विश्व इतिहास में 19 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं 


गोवा मुक्ति दिवस (ऑपरेशन विजय' चलाकर 19 दिसंबर,1961)

  • 1961 में भारतीय सशस्त्र बलों ने 450 साल के पुर्तगाली शासन से गोवा को मुक्त कराया था उसी की याद में यह दिवस मनाया जाता है।
  • राजनयिक प्रयासों की विफलता के बाद भारतीय नौसेना, वायु सेना और थल सेना द्वारा गोवा में ऑपरेशन विजय' चलाकर 19 दिसंबर,1961 को यह राज्य पुर्तगालियों से मुक्त करा लिया गया।
  • 30 मई, 1987 में गोवा को पूर्ण राज्य तथा दमन व दीव को केंद्रशासित प्रदेश का दर्ज़ा दिया गया।
  • इसलिये 30 मई के दिन को गोवा के राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।



1154- किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।

 

1842- अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।

 

1860- 1848 से 1856 तक भारत के गवर्नर जनरल रहे लार्ड डलहौजी का निधन।

 

1899 -मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग सीनियर का जन्मदिन।

 

1919- अमेरिका में मौसम विज्ञान सोसायटी की स्थापना हुई।

 

1927- उत्तर प्रदेश ऑटोमोबाइल संघ की स्थापना हुई।

 

1927- महान स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्लाह खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी।

1934 -भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का जन्म।

 

1941- जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली।

 

1961- गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली।

 

1969- पूर्व क्रिकेटर नयन मोंगिया का जन्मदिन।

 

1974- ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एवं कप्तान रिकी पोंटिंग का जन्म।

 

1983 - ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो से फुटबॉल के फीफा विश्व कप की चोरी हो गई।

 

1984- ब्रिटेन और चीन के बीच ब्रितानी उपनिवेश हांगकांग 1997 में चीन को सौंपने पर समझौता।

 

1984- भोपाल गैस त्रासदी में 2500 लोगों की मौत।

 

2003- लीबिया ने रासायनिक हथियारों को ख़त्म करने की घोषणा की।

 

2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।

 

2012- पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

 

2016- जर्मनी की राजधानी बर्लिन के क्रिसमस बाजार में हमला, कई लोगों की मौत।

 

2016- लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन।