22 दिसंबर का इतिहास : भारत और विश्व के इतिहास में 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं । 22 December History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

22 दिसंबर का इतिहास : भारत और विश्व के इतिहास में 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं । 22 December History in Hindi

 22 दिसंबर का इतिहास : भारत और विश्व के इतिहास में 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं 


22 दिसंबर का इतिहास : भारत और विश्व के इतिहास में 22 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं । 22 December History in Hindi


1241- मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।

 

1843 - रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ब्रह्म समाज में शामिल हुए।

 

1851 - देश में पहली मालगाड़ी रुड़की से चलायी गयी।

 

1882 - थामस एडीसन द्वारा बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।

 

1910 - अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।

 

1940 - मानवेंद्र नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।

 

1941 - यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।

 

1947 - इटली की संसद ने नया संविधान अंगीकार किया।

 

1957 - ओहायो के कोलंबो चिड़िया घर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिड़िया घर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।

 

1961 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

 

1966 - जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना 'जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत संसद द्वारा की गई।

 

1971 - तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

 

1978 - थाईलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

 

1989 - रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।

 

2002 - दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।

 

2005 - ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।

 

2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।

 

2007 - फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।

 

2008 - सशक्त बलों के वेतन में विसंगतियों के लिए गठित मंत्रियों के समूह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंपी।