अंतर्राष्ट्रीय वन मेला मध्यप्रदेश :मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे 22 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ। MP Van Mela 2021 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 21 दिसंबर 2021

अंतर्राष्ट्रीय वन मेला मध्यप्रदेश :मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे 22 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ। MP Van Mela 2021

 अंतर्राष्ट्रीय वन मेल मध्यप्रदेश :मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे 22 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ 

अंतर्राष्ट्रीय वन मेला मध्यप्रदेश :मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे 22 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ। MP Van Mela 2021


 अंतर्राष्ट्रीय वन मेला मध्यप्रदेश 2021


अंतर्राष्ट्रीय वन मेला 22 से 26 दिसम्बर तक भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 22 दिसम्बर को शाम 6 बजे वन मेले का शुभारंभ करेंगे। वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह अध्यक्षता करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कांवरे सहित प्रमुख सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

 

मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री पुष्कर सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मेले में वन विभाग की योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले की थीम 'लघु वनोपज से स्वास्थ्य सुरक्षा' रखी गई है। इस दरम्यान थीम पर आधारित कार्यशाला प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगी। मेले में दुर्लभ किस्म की जड़ी-बूटियाँ और वन समितियों एवं वन-धन केन्द्रों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद आम लोगों को उपलब्ध हो सकेंगे।