28 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 28 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ । 28 January History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 28 जनवरी 2022

28 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 28 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ । 28 January History in Hindi

 28 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 28 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ  

28 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 28 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ  । 28 January History in Hindi



28 जनवरी का इतिहास


लाला लाजपत राय के बारे में

  • हर वर्ष 28 जनवरी को लाला लाजपत राय की जयंती मनाई जाती है।
  • लाला लाजपत राय भारत के महानतम स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
  • उन्हें 'पंजाब केसरी' (Punjab Kesari) और 'पंजाब का शेर' (Lion of Punjab) नाम से भी जाना जाता था।
  • उन्होंने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से कानून की पढ़ाई की।
  • वे स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रभावित होकर लाहौर में आर्य समाज (Arya Samaj) में शामिल हो गए।
  • उनका विश्वास था कि हिंदू धर्म में आदर्शवाद, राष्ट्रवाद (Nationalism) के साथ मिलकर धर्मनिरपेक्ष राज्य (Secular State) की स्थापना करेगा।
  • बिपिन चंद्र पाल और बाल गंगाधर तिलक के साथ मिलकर उन्होंने चरमपंथी नेताओं की  एक तिकड़ी (लाल-बाल-पाल) बनाई।
  • ये हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) से भी जुड़े थे।
  • उन्होंने छुआछूत के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित किया।
  • उनका जन्म 28 जनवरी, 1865 को पंजाब के फिरोज़पुर ज़िले (Ferozepur District) के धुडीके (Dhudike) नामक एक छोटे से गाँव में हुआ था।

 

1813 - यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में पहली बार प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।

 

1835 - पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।

 

1860 - ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।

 

1865 - स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म।

 

1878 - येल डेली न्यूज़’ अमेरिका में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।

 

1878 - अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।

 

1887 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।

 

1909 - क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।

 

1909 - सेना के प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष’ के.एस. करियप्पा का जन्म।

 

1926 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकारसफल सम्पादकसंस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म।

 

1930 - भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म।

 

1932 - जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्जा किया।

 

1933 - चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।

 

1935 - आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।

 

1939 - आयरिश कवि विलियम बटलर योटस का निधन।

 

1942 - जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।

 

1943 - एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।

 

1945 - अमेरिकी ट्रकों का काफ़िला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।

 

1950 - न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला।

 

1961 - एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।

 

1962 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।

 

1964 - दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।

 

1984 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन।

 

1986 - कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल चैलेंजर’ में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।

 

1992 - अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद 'नेशनल लिबरेशन फ़्रंटने इस्तीफ़ा दिया।

 

1997 - चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।

 

1998 - पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में 26 अभियुक्तों को मृत्युदंड।

 

1999 - भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।

 

2000 - आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्वकप के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।

 

2002 - पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण।

 

2003 - पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़ंत में 42 लोगों की मौत एवं कई अन्य घायल हुए।

 

2005 - पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

 

2006 - फ्रांस की एमेली मास्को ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।

 

2007 - प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन।

 

2008 - थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।

 

2010 - बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के पांचों दोषियों को फाँसी दी गयी।

 

2013 - जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने।

 

2017 - भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन।