इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। Netaji Subhas Chandra Bose grand statue - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। Netaji Subhas Chandra Bose grand statue

 

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। Netaji Subhas Chandra Bose grand statue


इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा 


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यह घोषणा की है कि इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जब तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यह भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक वहां उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा लगेगी जिसका प्रधानमंत्री 23 जनवरी, 2022 को अनावरण करेंगे।

 

ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;


"ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी यह भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा उनके प्रति भारत के आभार की प्रतीक होगी।

जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर इस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।"