10 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 10 फरवरी की प्रमुख घटनाएं ।10 Feb Ka itihaas - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 9 फ़रवरी 2022

10 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 10 फरवरी की प्रमुख घटनाएं ।10 Feb Ka itihaas

  

10 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 10 फरवरी की प्रमुख घटनाएं 

इतिहास में 10 फरवरी की प्रमुख घटनाएं | 10 Feb Event in History


10 जनवरी का इतिहास 


1616- ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुगल शासक जहांगीर के दरबार में अजमेर आये।

 

1692- कलकत्ता (अब कोलकाता) के संस्थापक जॉब चारनॉक का निधन हुआ।

 

1763- पेरिस की संधि से फ्रांसीसी-भारतीय युद्ध की समाप्ति हुई।

 

1818- अंग्रेजों और मराठों के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।

 

1846- अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।

 

1879- अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में रोशनी के लिए पहली बार बिजली का इस्तेमाल किया गया।

 

1904- जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।

 

1912- ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।

 

1918- सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।

 

1931- नयी दिल्ली भारत की राजधानी बनी।

 

1933- जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने देश में मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।

 

1947- द्वितीय विश्व युद्ध में घटक सरकारों और संयुक्त सेनाओं के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

 

1959- अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत हो गयी और 265 अन्य घायल हो गये।

 

1961- कनाडा में नियाग्रा जलप्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।

 

1972- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

 

1989- अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया।

 

1991- सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान।

 

2003- नामीबिया में पहला अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया।

 

2009- प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

 

2013- उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में भगदड़ में 36 लाेगों की मौत और 39 अन्य घायल हो गये।