प्रसाद योजना में पुनौरा धाम को शामिल किया गया : श्री जी. किशन रेड्डी | PRASAD Yojna Me Punera Dham - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

प्रसाद योजना में पुनौरा धाम को शामिल किया गया : श्री जी. किशन रेड्डी | PRASAD Yojna Me Punera Dham

 प्रसाद योजना में पुनौरा धाम को शामिल किया गया : श्री जी. किशन रेड्डी

 

प्रसाद योजना में पुनौरा धाम को शामिल किया गया : श्री जी. किशन रेड्डी | PRASAD Yojna Me Punera Dham

प्रसाद योजना में पुनौरा धाम 


बिहार सरकार से प्राप्त अनुरोध के आधार पर पर्यटन मंत्रालय ने पुनौरा धाम को स्वदेश दर्शन योजना के रामायण सर्किट में शामिल किया है। पुनौरा धाम के गंतव्य को हाल ही में पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना में शामिल किया गया है।

 

स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण

बिहार राज्य के लिए स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण नीचे दिया गया है :

 

जैन थीम के अंतर्गत वैशाली-आरा-मसाद-पटना-राजगीर-पावापुरी-चंपापुरी में तीर्थांकर सर्किट के विकास की वर्ष 2016-17 में 37.20 करोड़ रुपये की राशि के साथ स्वीकृत दी गई थी। इसके लिए अब तक 26.11 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।


सुल्तानगंज-धर्मशाला-देवघर में आध्यात्मिक विषय के अंतर्गत आध्यात्मिक सर्किट का एकीकृत विकास, वर्ष 2016-17 में 44.76 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृत। 42.52 करोड़ रुपए की राशि अब तक जारी की गई है।

बौद्ध सर्किट का विकास - 

बोधगया में कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की वर्ष 2016-17 में 98.73 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृति दी गई थी। 93.22 करोड़ रुपए अब तक जारी किए गए हैं।


गांधी सर्किट का विकास : 

ग्रामीण थीम के तहत भितिहारवा-चन्द्रहिया-तुर्कौलिया को वर्ष 2017-18 में 44.65 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृत किया गया। 35.72 करोड़ रुपए अब तक जारी किए गए हैं।


वर्ष 2017-18 में स्वीकृत आध्यात्मिक विषय के तहत मंदार हिल और अंग प्रदेश में तीर्थयात्रा सर्किट का विकास 47.53 करोड़ रुपये की राशि की लागत से स्वीकृति दी गई। इसके लिए 38.02 करोड़ रुपए अब तक जारी किए गए हैं।

पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।