11 मार्च का इतिहास : इतिहास में 11 मार्च की प्रमुख घटनाएं| 11 March History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 10 मार्च 2022

11 मार्च का इतिहास : इतिहास में 11 मार्च की प्रमुख घटनाएं| 11 March History in Hindi

 11 मार्च का इतिहास :  इतिहास में 11 मार्च की प्रमुख घटनाएं 11 March History in Hindi

11 मार्च का इतिहास :  इतिहास में 11 मार्च की प्रमुख घटनाएं 11 March History in Hindi


1399 - दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।


1669 - इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत।


1689- औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।


1881- रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की गयी।


1895- स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत।


1915 - क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म।


1917- ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया।


1918- मास्को रूस की राजधानी बनी।


1948- देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण।


1963- सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोडे।


1978- इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत।

1981- चिली में संविधान लागू हुआ, राष्ट्रपति आगस्तो पिनोशे का दूसरा कार्यकाल शुरु।


1990 - लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।


1999 - इंफोसिस नेस्डैक स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।


2001 - पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने

2004- स्पेन की राजधानी मेड्रिड में रेल नेटवर्क पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में 191 लोगों की मौत।


2007- सुनिता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2,012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया।


2008- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर ने 2008 में अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भरी।


2011 - जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।


2014- माइग्रेन के सिरदर्द के उपचार के लिए, अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक इलेक्ट्रिक तंत्रिका उत्तेजक उपकरण को मंजूरी दी।


2016- ब्रिटेन के गायक कीथ एमर्सन का निधन।