14 मार्च का इतिहास : इतिहास में 14 मार्च की प्रमुख घटनाएं | 14 March History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 14 मार्च 2022

14 मार्च का इतिहास : इतिहास में 14 मार्च की प्रमुख घटनाएं | 14 March History in Hindi

 

14 मार्च का इतिहास :  इतिहास में 14 मार्च की प्रमुख घटनाएं  14 March History in Hindi


14 मार्च का इतिहास :  इतिहास में 14 मार्च की प्रमुख घटनाएं  14 March History in Hindi


14 मार्च का इतिहास :  इतिहास में 14 मार्च की प्रमुख घटनाएं  14 March History in Hindi

1647....बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।


1653....नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।


1794....एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।


1879- सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म।


1883- महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का निधन।


1905-फ्रांसीसी समाजशास्त्री, दार्शनिक और पत्रकार रेमंड आरों का जन्म।


1912....इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।


1913- मलयाली लेखक शंकरन कुट्टी पोट्टेक्कट का जन्म।

 

1914....सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।


1926....लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत ,93 घायल।


1931....भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।


1955....राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।


1965....इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।


1976....अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।


1988- गणित प्रेमियों के लिए खास दिन 'पाई डे' पहली बार मनाया गया।


1993....आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की उम्र में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक बनाये।


1998- सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।


1999- स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।


2004- चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।


2013....इराक की राजधानी बगदाद में सिलसिलेवार कार बम धमाकों में 25 लोगों की मौत और 50 अन्य घायल हो गये।


2018 - ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन.