मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय रोजगार दिवस 29 मार्च को | MP Rojgar Divas 29 March 2022 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 22 मार्च 2022

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय रोजगार दिवस 29 मार्च को | MP Rojgar Divas 29 March 2022

 मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय रोजगार दिवस 29 मार्च को  MP Rojgar Divas 29 March 2022

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय रोजगार दिवस 29 मार्च को  MP Rojgar Divas 29 March 2022



मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय रोजगार दिवस 29 मार्च को (MP Rojgar Divas 29 March 2022)

 

युवाओं को स्वयं का रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप 29 मार्च को रोजगार दिवस तथा 31 मार्च को मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना लाँच की जाएगी।

आयुक्त उद्योग श्री पी. नरहरि ने बताया कि प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 29 मार्च को रीवा जिला मुख्यालय में होगा। मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना की लान्चिंग का राज्य-स्तरीय कार्यक्रम 31 मार्च को कुशाभाऊ ठाकरे, इन्टरनेशनल कन्वेशन सेंटर, भोपाल में होगा। दोनों राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण न्यूज चेनल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जायेगा। इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

 मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना

सभी जिलों में रोजगार दिवस कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना की लांचिंग का कार्यक्रम निर्धारित तिथियों में जिला मुख्यालयों पर किया जायेगा। रोजगार दिवस कार्यक्रम के आयोजन में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों को आमंत्रित कर उन्हें अतिथियों द्वारा स्वीकृति, वितरण पत्र सांकेतिक रूप से प्रदाय किए जाएंगे। शेष अन्य हितग्राहियों को संबंधित बैंक, विभाग 29 मार्च को स्वीकृति वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के जिला स्तरीय लंचिंग कार्यक्रम में इस योजना के सभी लाभार्थियों को आमंत्रित किया जायेगा एवं उन्हें स्वीकृति एवं वितरण-पत्र दिये जायेंगे।