3 मार्च का इतिहास : इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं | 3 March History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 3 मार्च 2022

3 मार्च का इतिहास : इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं | 3 March History in Hindi

3 मार्च का इतिहास :  इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं , 3 March History in Hindi

इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं  03 March 2021 Major Event in History

3 मार्च का इतिहास :  इतिहास में 03 मार्च की प्रमुख घटनाएं  3 March History in Hindi


1575 : मुगल बादशाह अकबर ने तुकारोई की जंग में बंगाल की सेना को परास्त किया।

 

1707 : छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन हुआ और बहादुरशाह प्रथम ने गद्दी संभाली।

 

1847 : टेलीफोन का आविष्‍कार करने वाले अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल का जन्‍म हुआ।

 

1849 : अमेरिकी कांग्रेस ने सोने के सिक्कों की ढलाई की अनुमति देने के लिए सोने का सिक्का अधिनियम पारित किया।

 

1863 : प्रथम अमेरिकी युद्धकाल सैन्य भर्ती बिल अधिनियम पारित किया गया।

 

1871 : अमेरिकी कांग्रेस नागरिक सेवा प्रणाली को स्थापित किया गया।

 

1875 : पहली इनडोर आइस हॉकी कनाडा में क्यूबेक प्रांत के क्यूबेक स्थित विक्टोरिया स्केटिंग रिंग में खेला गया।

 

1879 : पहली अमेरिकी महिला वकील बेलवा एन बेनेट लॉकवुड ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की।

 

1900 : कोटलेब डाइमलर नामक जर्मन वैज्ञानिक का 64 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

उन्होंने मोटर साइकिल का आविष्कार किया था।

 

1911 : अमेरिकी सेना ने पहले डेंटल कोर का गठन कियाइसमें 60 दंत चिकित्सक शामिल हुए।

 

1923 : टाइम पत्रिका का प्रकाशन शुरू हुआ।

 

1926 : जर्मनी और अफगानिस्तान ने मित्रता के समझौते पर हस्ताक्षर किया।

 

1938 : सऊदी अरब में तेल की खोज की गयी।

 

1943 : महात्मा गांधी ने 21 दिन के बाद अपना उपवास समाप्त किया।

 

1971 : भारत-पाकिस्तान युद्ध प्रारम्भ हुआ और भारत की ओर से बंगलादेश मुक्ति बाहिनी की खुले समर्थन की घोषणा हुई।

 

1974 : तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसकी वजह से विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत हो गई।

 

1980 : पियरे ट्रुडो ने कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा कार्यभार संभाला।

 

1992 : तुर्की की कोयला खदान में गैस विस्फोट में 263 मारे गए।

 

2005: अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने 67 घंटे तक लगातार बिना रूके उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया।

इस दौरान उन्होंने विमान में ईंधन भी नहीं भरा।

 

2006: श्रीलंका के बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अपना 1000वां अन्तरराष्ट्रीय विकेट हासिल किया।

वह यह कारनामा अंजाम देने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने।

 

2007 : पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

 

2009 : पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की।

 

2012 : पोलैंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 16 लोगों की मौत हुई और 50 लोग घायल हुए।

 

2013 : संयुक्त राष्ट्र ने तीन मार्च को विश्व वन्य प्राणि दिवस’ के रूप में मनाये जाने की घोषणा की।

 

2013 : पाकिस्तान के कराची में एक बम विस्फोट में 45 लोग मारे गए।