30 मार्च का इतिहास : इतिहास में 30 मार्च की प्रमुख घटनाएँ | 30 March History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 29 मार्च 2022

30 मार्च का इतिहास : इतिहास में 30 मार्च की प्रमुख घटनाएँ | 30 March History in Hindi

30 मार्च का इतिहास : इतिहास में 30 मार्च की प्रमुख घटनाएँ 

30 मार्च का इतिहास : इतिहास में 30 मार्च की प्रमुख घटनाएँ | 30 March History in Hindi


30 मार्च का इतिहास : इतिहास में 30 मार्च की प्रमुख घटनाएँ (30 March History in Hindi)


सिक्खों के आठवें गुरु गुरु हर किशन सिंह का निधन 30 मार्च 1664 में हुआ।

नेपोलियन बोनापोर्ट को हराने के बाद ब्रिटेन की सेना नेआज ही के दिन 1814 में पेरिस की ओर चल पड़ी।

फ्लोरिडा 30 मार्च 1822 में अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।

बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का 1842 में आज ही के दिन पहली बार इस्तेमाल हुआ।

नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का जन्म 30 मार्च 1853 में हुआ।

क्रिमिया नामक लड़ाई 30 मार्च 1856 में पेरिस समझौते के साथ समाप्त हुई।

हैमेन एल. लिपमेन ने आज ही के दिन 1858 में इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया।

अमेरिका ने रूस से अलास्का को 30 मार्च1867 में खरीदा।

भारतपाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार करनेवाले सीरिल रैडक्लिफ़ का जन्म 30 मार्च 1899 को हुआ।

भारतीय अभिनेत्री देविका रानी रोरिक का जन्म 30 मार्च 1908 को में वाल्टेयर (विशाखापट्टनम) में हुआ था।

जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर बेल्जियम की सेना ने आज ही के दिन 1919 में अपना कब्जा किया।

महात्मा गांधी ने 30 मार्च 1919 में रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।

सोवियत संघ ने आज ही के दिन 1945 में आस्ट्रिया पर आक्रमण किया।

राजस्थान राज्य की स्थापना 30 मार्च 1949 में हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।

प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री तथा भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक हीरा लाल शास्त्री ने आज ही के दिन 1949 में राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया।

मर्रे हिल ने आज ही के दिन 1950 में फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।

भारतीय सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का जन्म 30 मार्च 1956 को महाराष्ट्र के जलगाँव में हुआ था। उन्हें भारत में सबसे अधिक सुरक्षा वाला Z + सुरक्षा प्राप्त हुआ है।

फ्रांस ने 30 मार्च 1963 में अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में आज ही के दिन 1976 में भूमि दिवस के नाम से बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ।

स्वामी अग्निवेश ने 30 मार्च 1977 में अपनी भारतीय आर्यसभा पार्टी को जनता पार्टी में विलय कर दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर आज ही के दिन 1981 में एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई।

इस घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए।

नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने 30 मार्च 1982 में एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।

आज ही के दिन साल 1992 में भारतीय सिनेमा के युगपुरुष सत्यजीत रे को ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

1997 में 30 मार्च को कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमजोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।

भारतीय राजनीतिज्ञ ठाकुर गुलाब सिंह को 30 मार्च 1998 को भारत में हिमाचल प्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष चुना गया था।

प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन 30 मार्च 2002 में हुआ।

पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2003 में आज ही के दिन 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।

लंदन में श्री गुरू सिंह सभा गुरूद्वारा संगत के लिए 30 मार्च 2003 को खोला गया। समारोह में हजारों लोगों ने शिरकत की। इसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरूद्वारा बताया गया।

मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन 30 मार्च 2005 में हुआ।

आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन 30 मार्च 2006 में हुआ।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सह-आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भौंरा को आज ही के दिन 2010 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

दिल्ली के मशहूर और पुराने सिनेमा धरों में से एक 1932 से चल रहे रीगल सिनेमा हॉल को 30 मार्च 2017 में बन्द कर दिया गया।