7 मार्च का इतिहास : इतिहास में 7 मार्च की प्रमुख घटनाएँ | 7th March History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 6 मार्च 2022

7 मार्च का इतिहास : इतिहास में 7 मार्च की प्रमुख घटनाएँ | 7th March History in Hindi

 7 मार्च  का इतिहास : इतिहास में 7 मार्च की प्रमुख घटनाएँ 7th Marh History in Hindi

 

7 मार्च  का इतिहास : इतिहास में 7 मार्च की प्रमुख घटनाएँ | 7th March History in Hindi


 7 मार्च  का इतिहास  7th March History in Hindi


1911 : हिंदी के उल्लेखनीय लेखक और साहित्यकार हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन का जन्म।

1952 : वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्लेबाज विवियन रिचर्डस का एंटीगुआ में जन्म। अपनी पीढ़ी के इस बेहतरीन बल्लेबाज को मास्टर ब्लास्टरकहा गया।

1961 : गोविंद वल्लभ पंत का निधन। 

1969 : इस्राइल ने गोल्डा मीर को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना। लेवी एशकोल के निधन के बाद उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया था।


1977 : पाकिस्तान में 1970 के बाद पहले आम चुनाव और 1947 में पाकिस्तान के अस्तित्व में आने के बाद पहली बार असैन्य शासन के तहत चुनाव कराए गए थे।


1987 : अमेरिका के मुक्केबाज माइक टायसन ने 20 साल की उम्र में विश्व बॉक्सिंग संघ चैंपियनशिप बेल्ट हासिल किया। उन्होंने जेम्स स्मिथ को 12 राउंड में हराकर सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।

 

2009 : नासा ने केप्लर दूरबीन लॉन्च की, जो सूरज की परिक्रमा करता है और पृथ्वी जैसे करीब एक लाख सितारों की टोह लेता रहता है। केप्लर दूरबीन उस समय मानव जाति के इतिहास की सबसे ताकतवर दूरबीन मानी गई थी।

 

2010 : अमेरिका की फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगलॉ सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का एकेडमी पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्हें यह पुरस्कार 2008 में आई उनकी फिल्म द हर्ट लॉकरके लिए दिया गया।