नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 मई को | MP Local Election News - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 मई को | MP Local Election News

 नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 मई को 
MP Local Election News

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 मई को | MP Local Election News


MP Local Election News

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2022 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। अब मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को होगा।

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने जानकरी दी है कि 11 अप्रैल 2022 तक प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक किया जायेगा। फोटोयुक्त मतदाता सूची का निहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 10 मई 2022 को किया जायेगा। पूर्व में मतदाता सूची का प्रकाशन 25 अप्रैल 2022 को किया जाना था।