आनंदी गोपाल जोशी के बारे में जानकारी| Anandi Gopal Joshi Details in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 2 अप्रैल 2022

आनंदी गोपाल जोशी के बारे में जानकारी| Anandi Gopal Joshi Details in Hindi

 आनंदी गोपाल जोशी के बारे में जानकारी (Anandi Gopal Joshi Details in Hindi)

आनंदी गोपाल जोशी के बारे में जानकारी| Anandi Gopal Joshi Details in Hindi


आनंदी गोपाल जोशी के बारे में जानकारी


02 अप्रैल,  को भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी की जयंती मनाई गई। आनंदी गोपाल जोशी भारत की पहली महिला डॉक्टर थीं, जिन्होंने अमेरिका से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की। आनंदी गोपाल जोशी का जन्म 31 मार्च, 1865 को एक ब्राह्मण परिवार में महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के कल्याण में हुआ था। 9 वर्ष की आयु में आनंदी जोशी की शादी विदुर गोपालराव जोशी से कर दी गई जो उनसे उम्र में 20 साल बड़े थे। गोपाल राव प्रगतिशील सोच के इंसान थे, उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ने के लिये प्रेरित किया और उन्हें आनंदीनाम दिया। 14 वर्ष की छोटी आयु में आनंदी ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव में वह मर गया। इस हादसे का उनकी जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ा। इसके तुरंत बाद 16 वर्ष की उम्र में वह मेडिकल की पढ़ाई के लिये अमेरिका चली गईं। आनंदी ने पेनसिल्वेनिया के वूमेंस मेडिकल कॉलेज से डिग्री ली। 26 फरवरी, 1887 को 22 साल की होने से एक महीने पहले ही आनंदी का देहांत हो गया।