मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय समिति : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित | MP State Level Committee - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय समिति : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित | MP State Level Committee

  मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय समिति  : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित 

 MP State Level Committee 

मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय समिति  : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति गठित | MP State Level Committee


राज्य शासन ने प्रदेश में मजबूत गुणवत्तायुक्त पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के साधन के रूप में भारतीय मानकों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा मानकों के निर्माण और उपयोग में राज्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करके उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा किए जाने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे।

 

समिति में सदस्य के रूप में सचिव/प्रमुख सचिव, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज,भोपाल के प्रमुख,फेडरेशन ऑफ इंण्डियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, भोपाल के प्रतिनिधि, कनफेडरेशन ऑफ इण्डियन इंडस्ट्री, भोपाल के प्रतिनिधि, आशा स्मिता फाउंडेशन, भोपाल के प्रतिनिधि, भारत हैवी इलेक्ट्रीकल लिमिटेड बी.एच.ई.एल. के प्रतिनिधि, प्रबन्ध संचालक,मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम,भोपाल, सेन्ट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रो केमिकल्स इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, भोपाल (सी.आई.पी.ई.टी के प्रतिनिधि) मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रतिनिधि, भारतीय मानक ब्यूरो के क्षेत्रीय उप महानिदेशक होंगे एवं प्रदेश शासन के उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव सदस्य सचिव होंगे।

 

समिति नवीन भारतीय मानकों के निर्माण के लिए क्षेत्रों की पहचान, भारतीय मानकों के अनुपालन को लागू करने के लिए उत्पादों, प्रक्रियाओं और प्रणालियों की पहचान, भारत सरकार द्वारा जारी गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन के उपाय तलाशना, मानकों के संबंध में उपभोक्ताओं में जागरूकता पैदा करने के उपाय तलाशना एवं राज्य में एक मजबूत गुणवत्ता पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए काम करेगी।