26 मई का इतिहास : इतिहास में 26 मई की प्रमुख घटनाएं | 26 May History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 25 मई 2022

26 मई का इतिहास : इतिहास में 26 मई की प्रमुख घटनाएं | 26 May History in Hindi

 26 मई का इतिहास : इतिहास में 26 मई की प्रमुख घटनाएं  (26 May History in Hindi)

26 मई का इतिहास : इतिहास में 26 मई की प्रमुख घटनाएं  (26 May History in Hindi)

 26 मई का इतिहास :26 May History in Hindi


1679: ब्रिटेन की संसद ने बन्दी प्रत्यक्षीकरण कानून पारित किया था, जिसे दुनिया का पहला मनुष्य की निजी आज़ादी का मानवाधिकार कानून माना जाता है।


1739: मुगल बादशाह मोहम्मद शाह और ईरान के नादिर शाह के बीच हुई संधि के परिणामस्वरूप अफगानिस्तान, भारत से अलग हुआ।


1805: नेपोलियन को इटली के राजा का ताज पहनाया गया।


1822: ग्रू चर्च में लगी आग में 116 लोगों की मौत।

यह नॉर्वे के इतिहास में सबसे बड़ा अग्निकांड था।


1918: जॉर्जिया का लोकतांत्रिक गणराज्य स्थापित किया गया था।


1926: लेबनान में संविधान को अंगीकार किया गया।


1950: ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।


1955: चार्ल्स इवान्स ने दुनिया की तीसरे नम्बर की सबसे ऊँची पर्वत चोटी कंचनजंघा पर विजय प्राप्त की थी, जिसकी ऊँचाई 8585 मीटर है।


1966: ब्रिटिश गुयाना ने स्वतंत्रता प्राप्त की और गुयाना बन गया।


1969: अपोलो कार्यक्रम: अपोलो 10 पृथ्वी पर आने वाले सभी घटकों के सफल आठ-दिवसीय परीक्षण के बाद वापस लौटा।


1972: विलंड्रा नेशनल पार्क ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किया गया।


1972: अमेरिका और सोवियत संघ ने एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल संधि पर हस्ताक्षर किए।


1983: जापान में 7.7 रिएक्‍टर स्‍केल से आए भूकंप में 104 लोगों की मौत।


1999: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।


2006: इंडोनेशिया के जावा में आए भूकंप मेें 5700 से अधिक लोगों की मौत और लगभग दो लाख बेघर हुए।


2008: पूर्वी और दक्षिणी चीन में बाढ़ आने से 148 लोगों की मौत।


2009: उत्तर कोरिया ने अपने दूसरे परमाणु उपकरण का कथित तौर पर परीक्षण किया।

उत्तर कोरिया ने इस परमाणु परीक्षण के बाद कई अन्य मिसाइल परीक्षण भी किए।