29 जुलाई का इतिहास : इतिहास में 29 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 29 July History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

29 जुलाई का इतिहास : इतिहास में 29 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 29 July History in Hindi

29 जुलाई का इतिहास :  इतिहास में 29 जुलाई की प्रमुख घटनाएं ,  29 July History in Hindi 

29 जुलाई का इतिहास :  इतिहास में 29 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 29 July History in Hindi


29 जुलाई का इतिहास  29 July History in Hindi


1655- नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में विश्व का सबसे बड़ा टाउनहाल खुला।

 

1858- अमेरिका और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।

 

1876- भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।

 

1883- इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी का जन्म।

 

1891- प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का निधन।

 

1899- अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन हुआ।

 

1904- प्रसिद्ध उद्योगपति जे. आर. डी. टाटा का जन्म।

 

1937- जापान की सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया।

 

1949- ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ।

 

1957- संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।

 

1958- अमेरिकी कांग्रेस ने अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की स्थापना का विधेयक पारित किया।

 

1980- मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता।

 

1981- ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई।

 

1983- पहले चालक रहित विमान ‘मिनी’ ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

 

1996- चीन ने लोपनोर में अपना 45 वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

 

2000- अमेरिका ने पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह यूक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।

 

2003- हिन्दी सिनेमा के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन।

 

2004- मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।

 

2006- श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।

 

2007- वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।

 

2013- फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई।

 

2019- भारतीय वायु सेना ने रूस से 1500 करोड़ रुपये की आर-27 मिसाइलों को खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।

 

2019- वैज्ञानिकों ने अमेजन के जंगलों में विश्व के सबसे छोटे बंदर के जीवाश्म का पता लगाया।

 

2019- गार्डेन रिसर्च शिपबिल्‍डर्स एंड इंजीनियर लिमिटेड का 100वां युद्ध पोत विशाखापत्‍तनम में एलसीयूएल-56 में शामिल।

 

2019- भारत और म्यांमार ने सैन्य संबंधों को बढ़ाने तथा सामरिक सुरक्षा रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।