31 जुलाई का इतिहास : इतिहास में 31 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 31 July History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 31 जुलाई 2022

31 जुलाई का इतिहास : इतिहास में 31 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 31 July History in Hindi

 31 जुलाई का इतिहास : इतिहास में 31 जुलाई की प्रमुख घटनाएं,  31 July History in Hindi

31 जुलाई का इतिहास : इतिहास में 31 जुलाई की प्रमुख घटनाएं | 31 July History in Hindi



31 जुलाई का इतिहास , 31 July History in Hindi


1376 – ब्रिटिश संसद ने राजा के खर्चों की निगरानी का प्रस्ताव रखा।

 

1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।

 

1611 – कैथोलिक यूनिवर्सिटी पोंटीफिकेल एंड रॉयल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

 

1788 – मैरीलैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।

 

1848 – फ्रांस ने अपने उपनिवेशों से आखिरी गुलामों को भी मुक्त किया।

 

1855 – अमेरिका के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज की स्थापना बोस्टन में की गई।

 

1861 – असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुई, जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।

 

1880 – महान साहित्यकार, लेखक, संपादक और पत्रकार मुंशी प्रेमचंद का जन्म उत्तर प्रदेश में वाराणसी के निकट लम्ही गांव में हुआ।

 

1910 – इंग्लैंड के क्लाउड ग्राहमे व्हाइट ने पहली बार विमान को रात में उड़ाया।

 

1913 – बुल्गारिया ने दूसरे बाल्कन युद्ध के युद्धविराम करने की घोषणा पर हस्ताक्षर किया।

 

1932 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर की राष्ट्रवादी सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी (नाजी) ने विधायी चुनावों में कुल 37.3 प्रतिशत वोट प्राप्त की।

 

1935 – मॉस्को की भूमिगत मेट्रो लाइन को लोगों के लिए खोला गया।

 

1937 – एनिमेटेड काॅर्टून इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड न्यूयॉर्क में लगाया गया।

 

1940 – ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी।

 

1947 – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म।

 

1950 – भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

 

1980 – पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुहम्मद रफी का निधन।

 

1991 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और सोवियत संघ के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किये।

 

1992 – सितार वादक पंडित रविशंकर मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित हुए।

 

2000 – लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक पास किया।

 

2006 – फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।

 

2010 – पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत हुई।

 

2012 – माइकल फेल्प्स ने 1964 में 'लारिसा लाटीनिना' द्वारा ओलंपिक में जीते गए सर्वाधिक पदकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

 

2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।