3 अगस्त का इतिहास : इतिहास में 3 अगस्त की प्रमुख घटनाएं | 3 August History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 3 अगस्त 2022

3 अगस्त का इतिहास : इतिहास में 3 अगस्त की प्रमुख घटनाएं | 3 August History in Hindi

3 अगस्त का इतिहास : इतिहास में 3 अगस्त की प्रमुख घटनाएं ,3 August History in Hindi

3 अगस्त का इतिहास : इतिहास में 3 अगस्त की प्रमुख घटनाएं | 3 August History in Hindi


3 अगस्त का इतिहास :3 August History in Hindi

1492- ​क्रिस्टोफर कोलंबस स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ|

1749- चन्दा साहिब ने कर्नाटक के तत्कालीन नवाब अनवररुद्दीन को अंबर के युद्ध में परास्त कर, उसका अंत कर दिया। 

1780- मेजर पोफम की अगुआयी में कैप्टेन ब्रुस ने ग्वालियर पर कब्जा किया। 

1860- न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ|

1900- फायरस्टोन टायर और रबर कंपनी की स्थापना की|

1914- जर्मनी ने बेल्जियम पर हमला किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 

1914- पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा|

1923- अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली|

1933- मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई|

1934- एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर दिया एवं अपने को नेता घोषित किया। 

1946- सांता क्लॉस भूमि, दुनिया का पहला थीमयुक्त मनोरंजन पार्क, सांता क्लॉस अमेरिका के इंडियाना में खुला|

1949- इंडोनेशिया ने युद्ध विराम की घोषणा की।

 

1957- अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की|

1960- पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की 

1968- फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया|

1979- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया|

1981- फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया|

1985- बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया|

1998- मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई|

2000- ब्रिटेन की 'क्वीन मदर' द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई। 

2004- अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ। 

2005- महमूद अहमदीनेझ़ाद ईरान के राष्ट्रपति बने। 

2006- अमेरिका ने भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देने की घोषणा की। 

2007- इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा|

2007 - कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मौत।

 

2009- एरिक एमर्सन श्मिट ने गूगल में बने रहने के लिए एप्पल इंक से इस्तीफा दिया।

 

2012- महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ कार्यस्थल पर सुरक्षा विधेयक 2010 पारित।

 

2013- इराक में विद्रोह में कम से कम 80 लोग मारे गये। 

2016- पुष्पकमल दाहाल नेपाल के 39वें प्रधानमंत्री बने।